उत्तराखंड से बड़ी खबर, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई।

भुवन चंद खंडूरी वर्तमान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी के पिता थे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी के कार्यालय की ओर से शोक संदेश जारी कर उनके निधन की पुष्टि की गई है।

भुवन चंद खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा और सम्मानित चेहरा रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में पहचान बनाई।

उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रदेशभर से उनके समर्थक और शुभचिंतक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।