#UttarakhandNews: CM Dhami ने किया डोल आश्रम के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग

CM Dhami participated in the annual function of Dol Ashram.

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

मुख्यमंत्री (Chief Minister) पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने अल्मोड़ा (Almorha) स्थित डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कन्याओं का पूजन करने के साथ ही श्रीयंत्र की पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि महाराज कल्याणदास जी द्वारा स्थापित डोल आश्रम धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और शिक्षा के केन्द्र बिंदु के रुप में उभर रहा है। लोक कल्याण की भावना के साथ कार्य कर रहे डोल आश्रम के विभिन्न प्रकल्प अत्यंत सराहनीय है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी उपस्थित रहे।