#UttarakhandNews: Haldwani में Cylinder फटा, एक महिला झुलसी, तीन घायल

Cylinder explodes in Haldwani, one woman burnt, three injured

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

हल्द्वानी के पीलीकोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर फट गया। हादसे में एक महिला झुलस गई जबकि, एक अन्य महिला और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पीलीकोठी में जगदंबा विहार कॉलोनी में राम अवतार पाल का घर है। जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। राम अवतार के छोटे बेटे सुभाष पाल ने बताया कि बुधवार को घर में पूजा-पाठ होनी थी। शाम करीब 4:30 बजे परिवार की महिलाएं घर के निचले तल पर चाय बना रही थी तभी सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर ने बगल में रखे फ्रिज को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर और फ्रिज का कंप्रेशर फट गया।

जिसमें मंजू पाल (35) पत्नी दिनेश पाल बुरी तरह झुलस गईं। वहीं, रूपा पाल (32) पत्नी हरीश पाल, भांजा आदित्य (12) और पीयूष (8) घायल हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *