विकासनगर में टूटी सड़क पर भड़के रघुनाथ सिंह नेगी
डाकपत्थर रोड की बदहाली पर मोर्चा अध्यक्ष ने जताई कड़ी नाराजगी
(उत्तराखंड बोल रहा है)
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने डाकपत्थर रोड (विशेषकर नवाबगढ़ रोड) की जर्जर स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई। मोर्चा टीम एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

नेगी ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी परतें आम जनता के लिए खतरा बनी हुई हैं। “अब तक कई लोग इन गड्ढों की वजह से चोटिल हो चुके हैं और छोटे वाहन कई बार पलट चुके हैं, लेकिन विभाग मानो किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है,” उन्होंने तीखे शब्दों में कहा।
मोर्चा अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान नहीं किया गया तो जन संघर्ष मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

निरीक्षण के दौरान विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, अमित जैन, अतुल हांडा, विनय कुमार गुप्ता, नाजिर, अश्वनी कुमार, शफीक पांडे, सोनू, बिल्लू गिल्बर्ट, भगत, रवि रावत, नाहिद खान, शीशपाल, वाजिद, प्रोविर दास, उस्मान, सोनी, काकू, प्रेम सिंह तोमर, नरेश मित्तल, सुशील कुमार, सत्तार, नसीम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति रोजमर्रा की आवाजाही को जोखिम भरा बना रही है।
