उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग
राजभवन घेराव में नवप्रभात के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम, सरकार पर बोला तीखा हमला
भ्रष्टाचार, माफियाराज और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सरकार को घेरा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराया विरोध
उत्तराखंड बोल रहा है…
देहरादून/विकासनगर। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने राजभवन कूच के जरिए अपनी ताकत दिखाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में विकासनगर क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन घेराव में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान विभिन्न जनमुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

राजभवन घेराव के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और राज्य में जगह-जगह माफिया सक्रिय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की माताओं और बहनों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अंकिता भंडारी प्रकरण में उनके माता-पिता के साथ सरकार का रवैया बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े गंभीर सवालों पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

नवप्रभात ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से नाराज है। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह आने वाले समय में सत्ता परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सरकार को विदाई देने का मन बना चुकी है।
इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, सोहेल पास, पूर्व प्रधान फतेह अलीम, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दिनेश, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान आनंद, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अनुपम कपिल, जनक सिंह, गगन, अशोक, जगदा सेवा दल अध्यक्ष भुवन पथ, एंथोनी पॉसिबल, दर्शन चौहान, नईम अहमद, सुलेमान, इस्लाम, सम्मोहन मिर्जा, सुरेंद्र शर्मा, डीके बनर्जी, कांता असद, संदीप भटनागर और तनवीर आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
