बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत; आठ लोग घायल

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

लामबगड़ के पास हुआ हादसा, चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जोशीमठ किया रेफर; राजस्थान नंबर की कार में सवार यात्रियों को आईं मामूली चोटें

चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम लामबगड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो पिकअप और राजस्थान नंबर की कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कुल आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोशीमठ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास बोलेरो पिकअप और राजस्थान नंबर की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के दौरान दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तत्काल जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोशीमठ रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

हादसे में घायल लोगों के नाम

बोलेरो पिकअप में सवार घायल:

  • अंशुल (26 वर्ष), निवासी मंगलौर, हरिद्वार
  • मोनू पाल (29 वर्ष), निवासी लंढौरा, हरिद्वार
  • शिवम (31 वर्ष), निवासी मंगलौर, हरिद्वार
  • शिव कुमार (42 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
  • मेनपाल (38 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
  • मनोज कुमार (35 वर्ष), निवासी डिडावली, मुजफ्फरनगर
  • मोंटी (28 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
  • जॉनी पाल (35 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर

कार में सवार यात्री:

  • अर्चिसा (20 वर्ष), निवासी जयपुर, राजस्थान
  • पुष्पेंद्र कुमार (50 वर्ष), निवासी जयपुर, राजस्थान
  • पूनम रानी (46 वर्ष), निवासी जयपुर, राजस्थान

कार में सवार तीनों यात्रियों को सामान्य चोटें आने की जानकारी दी गई है।