उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग
खुले नाले से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 35 में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान ने 19.56 लाख रुपये की लागत से नाले के ऊपर जाल लगाने के कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर महापौर श्री शम्भू पासवान ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। खुले नाले के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या के समाधान के लिए नाले पर जाल लगाने का कार्य शुरू कराया गया है। इससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी तथा क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर वार्ड संख्या 35 के पार्षद श्री सत्या कपुरवान सहित श्रीमती निर्मला उनियाल एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
