Bihar: BJP ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को पार्टी से निकाला

pawan singh bjp bihar

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

#BiharNews: भाजपा (BJP) ने भोजपुरी गायक (Bhojpuri Singer ) पवन सिंह (Pawan Singh) को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने पर भाजपा ने यह कदम उठाया है।

इस संबंध में भाजपा बिहार के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने चिट्ठी जारी की है। जिसमें लिखा गया है कि लोकसभा सभा चुनाव में आप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। आपको दल विरोधी काम करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर निष्कासित किया जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *