सागर रघुवंशी बने शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष, नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

सागर रघुवंशी बने शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष, नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान
(उत्तराखंड बोल रहा है)
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रेस क्लब में आयोजित शिवसेना के भव्य संगठनात्मक कार्यक्रम में सागर रघुवंशी को शिवसेना (मुख्य संगठन) उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख एकनाथ शिंदे तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देश पर राष्ट्रीय समन्वयक राज सिंह चंदेल ने सागर रघुवंशी के नाम की घोषणा की।


राष्ट्रीय समन्वयक राज सिंह चंदेल ने कहा कि उत्तराखंड में शिवसेना के संगठन को मजबूत करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी इससे पहले युवा सेना उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख एवं शिवसेना के सह कार्यवाहक प्रमुख की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन के अनुसार, उनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान के जरिए हजारों युवाओं को शिवसेना से जोड़ा गया। संगठन विस्तार और जनसंपर्क में उनके योगदान को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की नई प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। मनोज सरीन को प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष, संजीव मैठाणी को प्रदेश प्रवक्ता, सुमित चौधरी एवं प्रकाश भट्ट को प्रदेश महासचिव, दीपक चौहान को प्रदेश महामंत्री, शिवम कुमार को प्रदेश प्रचारक तथा इंद्रेश गुप्ता को प्रदेश मुख्य सचिव बनाया गया।
इसके अलावा सुनील सेनी, रोहित सेनी, संजय कन्नौजिया, रितिबल शर्मा, गौरव ठाकुर, राज वर्मा, अभिनाश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनवर सिंह, विकास शर्मा एवं राजू को प्रदेश सचिव तथा आनंद, कुलदीप, विकास राजपूत, अनिल वर्मा, रवि दिवाकर, राधे दिवाकर, अनिल रघुवंशी, हंसराज रघुवंशी, रमेश चंद, विनय भट्ट एवं चेतन पांडे को प्रदेश सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं पुरान भट्ट को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, योगेश भट्ट को गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष, मुनिश चौहान को देहरादून, अरुण कश्यप को ऊधम सिंह नगर और रजत जोशी को पिथौरागढ़ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंजीत भट्ट को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पूर्व सैनिकों, अधिवक्ताओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े 1000 से अधिक लोगों के शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य उत्तराखंड के प्रत्येक बूथ, वार्ड, नगर और जिले तक शिवसेना का मजबूत संगठन खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि शिवसेना की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर संगठन को प्रदेशभर में नई मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में शिवसैनिकों और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं नई प्रदेश कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत किया और उत्तराखंड में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।