उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग
छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों की समस्याओं के समाधान की उठी आवाज, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
(उत्तराखंड बोल रहा है)
देहरादून। पत्रकारों के हितों और छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों के समक्ष खड़ी चुनौतियों को लेकर आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सूचना निदेशालय पहुंचकर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों के समक्ष आ रही विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं और चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि छोटे और मझौले समाचार पत्र निष्पक्ष, निर्भीक और प्रभावी ढंग से अपने पत्रकारिता दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सदैव पत्रकारों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी और पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटे समाचार पत्र लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से होना आवश्यक है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों एवं समाचार पत्रों से जुड़ी समस्याओं का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा तथा उनके उचित एवं त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उम्मीद जताई कि सरकार और सूचना निदेशालय स्तर पर सकारात्मक पहल करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा तथा छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों को मजबूती प्रदान करने के लिए ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
“मजबूत पत्रकारिता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है।” ✍️
