मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, रघुनाथ सिंह नेगी का किया भव्य अभिनंदन

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, रघुनाथ सिंह नेगी का किया भव्य अभिनंदन
(उत्तराखंड बोल रहा है)
देहरादून/विकासनगर, 06 जून।
दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई रंग लाई तो कर्मचारियों ने जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। सिंचाई विभाग के मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि नेगी के निरंतर संघर्ष, जनहितकारी पहल और अधिकारियों के समक्ष मजबूती से पक्ष रखने का ही परिणाम है कि त्यूणी, चकराता और कोटी उपखंडों में कार्यरत कर्मचारियों को पुनः दुर्गम क्षेत्र का लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ है।
कर्मचारियों ने कहा कि जब दुर्गम क्षेत्र का लाभ समाप्त किए जाने से कर्मचारियों में निराशा थी, तब रघुनाथ सिंह नेगी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए शासन और विभागीय स्तर पर लगातार पैरवी की। उनके प्रयासों के फलस्वरूप मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग द्वारा 09 जून 2025 के आदेश को निरस्त कर उपखंड त्यूणी, चकराता एवं कोटी में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कार्मिकों को फिर से दुर्गम क्षेत्र की श्रेणी में शामिल करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुके हैं।


अभिनंदन समारोह में कर्मचारियों ने कहा कि रघुनाथ सिंह नेगी हमेशा कर्मचारियों, युवाओं और आम जनता के हितों की लड़ाई को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।
इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष संजीव पाल, हिमांशु मित्तल, रवि कुमार साहू, योगेंद्र रावत, भगत सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, ओम प्रकाश यादव, शोभना, प्रीति, शिखा चौहान, भावना पंवार, सौरव कुमार, साईस्ता सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
“उत्तराखंड बोल रहा है”
हर खबर सच के संग