सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता संजय सिंह को दी जमानत

Supreme Court grants bail to AAP leader Sanjay Singh

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को जमानत दे दी। संजय को दिल्ली एक्साइज नीति से जुड़े मनी लॉड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। संजय को न्यायधीश संजीव खन्ना की बेंच ने जमानत दी।

जांच एजेंसी से अदालत ने पूछा कि क्या संजय सिंह को एक्साइज़ नीति मामले में और कस्टडी की आवश्यकता है। जिस पर जांच एजेंसी ने इंकार कर दिया, जिसके बाद संजय सिंह को जमानत दे दी गई। संजय को छह माह पूर्व गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने कहा कि संजय सिंह अपने राजनीतिक गतिविधियों को जारी रख सकते हैं