उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग
प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं का आरोप, पात्र गरीबों को हक दिलाने के लिए जन संघर्ष मोर्चा का तहसील घेराव
(उत्तराखंड बोल रहा है)
विकासनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक पात्र गरीबों तक पहुंचाने की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए तहसील का घेराव किया। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी देहरादून को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विनोद कुमार को सौंपा।
मोर्चा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। कई वास्तविक पात्र गरीबों के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं, जबकि सरकारी नौकरी करने वाले, उनके परिजन और दो-तीन मंजिला मकानों में रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल कर लिए गए हैं।
रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि कुछ संपन्न लोगों ने कथित तौर पर अपने वास्तविक मकानों की जानकारी छिपाकर पुराने टीन शेड, गौशालाओं या जर्जर भवनों को दर्शाते हुए योजना का लाभ लेने के लिए अपने नाम शामिल करा लिए। यदि यह सही है तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला है। उन्होंने पूरी चयन सूची की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और वास्तविक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।

उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कराई जाएगी और पात्र लाभार्थियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन एवं घेराव में आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, के.सी. चंदेल, आर.पी. भट्ट, अकरम सलमानी, टीकाराम उनियाल, भजन सिंह नेगी, महेंद्र सिंघल, हाजी असद, विनोद रावत, प्रवीण शर्मा पिन्नी, सलीम खान, इदरीश, सुरेशानंद बेलवाल, महेंद्र भंडारी, मुमताज, अनिल गौड़, कारी शहजाद, प्रमोद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, पी.के. गोस्वामी, सोमपाल, वाहिद कुरैशी, मुकेश पसपोला, मीडिया प्रभारी अतुल हांडा, विनय सजवान, सफीक पांडे, जसकीरत सिंह, नाज़िर, नाहिद, विपिन भारद्वाज, मनीष नेगी, श्याम सिंह, परवेज, ऋषि पाल, जीशान, नरेश ठाकुर, परवीन, गुरु चरण सिंह, चौधरी मामराज, साहिल, क्रिस्टीना, रजनीश शर्मा, जयपाल सिंह, सलीम मिर्जा, संजय पटेल, इशरत, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
