Uttarakhand News: गर्मी से कहां मिलेगी राहत, जानिए

Uttarakhand News

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

Uttarakhand News: Uttarakhand में बुधवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

बीते करीब एक सप्ताह से मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच झूल रहा है। चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

हालांकि, बुधवार को ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रह सकते है, जिससे गर्मी से कुछ राहत के आसार है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री, ऊधम सिंह नगर का 38 डिग्री और हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।