#Uttarakhand: CM धामी ने बरसात पर कमिश्नर से लिया अपडेट

#Uttarakhand: CM Dhami took update from the commissioner on rains.

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

#Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यामंत्री कार्यालय में गढ़वाल कमिश्नर और वर्चुअल माध्यम से जुड़े कुमाऊं कमिश्नर के साथ बैठक कर भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला और तहसील प्रशासन को 24*7 अलर्ट पर रखा जाए। जलभराव की स्थिति में आपदा प्रभावितों के रहने और खाने का उचित प्रबंधन किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से भी लगातार संपर्क बनाकर रखा जाए साथ ही सड़कों के बंद होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने की व्यवस्था की जाए। मौसम विभाग की चेतावनी एवं स्थानीय मौसम संबंधी गतिविधियों के आधार पर ही स्कूलों को खोलने और बंद करने का निर्णय लेने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।