UttarakhandNews: दारोगा ने महिला योग ट्रेनर के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

UttarakhandNews: Inspector raped female yoga trainer, case registered

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

#UttarakhandNews: Dehradun में एक दारोगा द्वारा महिला योग ट्रेनर के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर को सौंपी गई है।

पीड़िता ने मयूर विहार पुलिस चौक के इंचार्ज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2023 में उनके घर पर चोरी हुई। तब वह घर पर अकेली थी। उसके पति कनाडा में रहते हैं। मामले की जांच मयूर विहार के चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट को सौंपी गई थी। उस समय मनोज कुठाल गेट के चौकी इंचार्ज थे। केस के मामले में जांच का बहाना बनाकर वह उसे नैनीताल ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि मामले की जानकारी किसी को देने पर आरोपी दारोगा ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि मयूर विहार का चौकी इंचार्ज बनने के बाद भी आरोपी उसे मयूर विहार के एक किराए के फ्लैट पर ले गया। जहां उसने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। डीजीपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।