प्रदेश के चार जिलों में बदलेगा मौसम, आया बड़ा अपडेट

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

लंबे समय तक शुष्क रहने के बाद उत्तराखण्ड के पहाड़ी जिलों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिससे इन जिलों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

मालूम हो कि प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम ठंड और दोपहर में चटक धूप खिलने से गर्मी बनी हुई है।