पत्रकार हितों को लेकर सक्रिय पहल — ‘उत्तराखंड बोल रहा’ के , संपादक व कार्यकारी संपादक की जिला सूचना अधिकारी से अहम वार्ता

पत्रकार हितों को लेकर सक्रिय पहल — ‘उत्तराखंड बोल रहा’ के , संपादक व कार्यकारी संपादक की जिला सूचना अधिकारी से अहम वार्ता
(उत्तराखंड बोल रहा है)
पछवादून। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पछवादून इकाई के अध्यक्ष एवं समाचार पत्र ‘उत्तराखंड बोल रहा’ के प्रधान संपादक भूपेंद्र सिंह नेगी ‘आकाश’ तथा यूनियन के संरक्षक एवं समाचार पत्र ‘उत्तराखंड बोल रहा’ के कार्यकारी संपादक मुकेश जुयाल ने जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की जमीनी समस्याओं, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, विज्ञप्तियों के समयबद्ध वितरण, तथा कार्य में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को प्रमुखता से रखा। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और सूचना तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर गंभीर मंथन हुआ।
प्रधान संपादक भूपेंद्र नेगी ‘आकाश’ ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में पत्रकारों को सुचारु कार्य वातावरण और संस्थागत सहयोग मिलना आवश्यक है। वहीं कार्यकारी संपादक मुकेश जुयाल ने प्रशासन और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद को समय की जरूरत बताया।
जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु विभाग स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से सरकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी आमजन तक अधिक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सकती है।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और भविष्य में भी पत्रकार हितों को लेकर नियमित संवाद बनाए रखने पर सहमति बनी।