100 करोड़ डील मामला गरमाया: विधायक व ठेकेदार के नार्को टेस्ट की मांग, मोर्चा ने उठाए गंभीर सवाल

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

100 करोड़ डील मामला गरमाया: विधायक व ठेकेदार के नार्को टेस्ट की मांग, मोर्चा ने उठाए गंभीर सवाल
(उत्तराखंड बोल रहा है)
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने 100 करोड़ रुपये की कथित डील के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए विधायक और संबंधित ठेकेदार का नार्को टेस्ट कराने की मांग उठाई है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
उन्होंने बताया कि विकासनगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाने के लिए करीब 535 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। इसी बीच भाजपा नेता रामशरण नौटियाल द्वारा अपनी ही पार्टी के विधायक मुन्ना सिंह चौहान पर ठेकेदार से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत/कमीशन लेने के आरोप लगाए गए हैं, जिसने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है।
मोर्चा का कहना है कि चूंकि आरोप पार्टी के अंदर से ही लगे हैं, इसलिए जनहित और प्रदेश हित में इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही, विधायक और ठेकेदार के बीच कथित डील की सच्चाई सामने लाने के लिए नार्को टेस्ट कराया जाना जरूरी है।
प्रवीण शर्मा ने कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कामों में मानकों की अनदेखी और लीपापोती साफ दिखाई दे रही है, जिससे मिलीभगत की आशंका को बल मिलता है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि नार्को टेस्ट में विधायक निर्दोष साबित होते हैं, तो आरोप लगाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ भी सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस पूरे प्रकरण से प्रदेश की छवि को ठेस पहुंची है।
मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में जल्द उच्च स्तरीय जांच शुरू नहीं करती है, तो वे माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर नार्को टेस्ट की मांग करेंगे।
पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह और भीम सिंह बिष्ट भी मौजूद