7.4 तीव्रता के भूकंप से हिला ताइवान, सुनामी की चेतावनी

Taiwan shaken by 7.4 magnitude earthquake, tsunami warning

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

ताइवान (Taiwan) बुधवार को भूकंप (Earth Quack) से हिल उठी। इस भूकंप में अब तक चार लोगों की मौत जबकि, 50 लोगों के घायल होने की खबर है। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि कई इमारतें टेढ़ी हो गई।

वहीं भूकंप के बाद दक्षिणी जापान और फिलीपींस में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इसकी जानकारी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने दी है। भूकंप की वजह से ताइवान के कई शहरों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई भूकंप का केंद्र ताइवान का Hualien शहर था। शहर में आधे से ज्यादा बिल्डिंग्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

करीब 25 साल बाद ताइवान इतना बड़ा भूकंप आया है। देशभर में ट्रेन सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। ताइवान में आए इस भीषण भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में सेना की तैनाती की जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान का ये भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके झटके चीन के शंघाई, फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए।