श्रीलंका की जेल में बंद 19 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

19 fishermen jailed in Sri Lanka reach Chennai

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

Uttarakhand News: श्रीलंका की जेल में बंद 19 मछुआरे रिहाई के बाद कोलंबो से चेन्नई पहुंच गए। ये मछुआरे बीती छह मार्च को समुंद्र में गलती से श्रीलंका की बार्डर में प्रवेश कर गए थे, जिन्हें श्रीलंका की नेवी ने गिरफ्तार कर लिया था।

जिन मछुआरों को रिहा किया गया है उनमें में से नौ मयिलादुथुरै, चार पुदुकोट्टै और छह पुदुचेरी राज्य के करैकल के रहने वाले हैं।

इन मछुआरे की रिहाई के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री जयशंकर को एक पत्र लिखा था, जिसके बाद केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद श्रीलंका सरकार ने मछुआरो को रिहा कर दिया।

चेन्नई हवाई अड्डे पर मछुआरों का स्वागत तमिलनाडु मात्स्यिकी विभाग के अधिकारियों ने किया।