जमानत की समयावधि समाप्त, आज जेल लौटेंगे केजरीवाल!

Bail period ends, Kejriwal will return to jail today!

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

21 दिन बाहर रहने और अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज जेल लौटना होगा।

जमानत अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने पर केजरीवाल को जेल लौटना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उनकी अंतरिम जमानत मंजूर की थी1 उन्हें करीब 55 दिन तक जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी। अब एक बार फिर केजरीवाल को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा।

केजरीवाल ने शुक्रवार को बताया था कि वो जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने के लिए रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास निकलेंगे। वे दोपहर 2 बजे सिविल लाइंस स्थित आवास से निकलेंगे। राजघाट हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। उसके बाद AAP मुख्यालय जाएंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। AAP मुख्यालय से तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे।