आज होगा CDS General Bipin Rawat और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत (Madhulika Rawat) का अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर किया जाएगा।

इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को सुबह 11-12:30 बजे तक आम जनता के दर्शन के लिए उनके आवास 3 कामराज मार्ग पर खा जाएगा। दोपहर 12:30-01:30 बजे तक सैन्य कर्मी उनके अंतिम दर्शन करेंगे।

इससे पहले ब्रिगेडियर एस.एस. लिद्दर का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर पर हुआ।