Delhi के चांदनी चौक में आग लगने पांच दुकान जली

Five shops burnt down in fire in Delhi's Chandni Chowk

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

चांदनी चौक दिल्ली (Delhi) में आज सुबह आग (Fire) लगने से पांच दुकानें जल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया।

 दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार सुबह तड़के तीन बजकर 12 मिनट पर सूचना मिली की फतेहपुरी मस्जिद के समीप स्थित पांच दुकानों में आग लग गई है।

 जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

वहीं एक अन्य घटना में पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में मध्यरात्रि को एक पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से 17 कार जलकर खाक हो गयीं। यहां पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।