Mumbai के धारावी झुग्गी बस्ती में आग, छह झुलसे

Fire in Mumbai's Dharavi slum, six burnt to death

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

मुंबई के धारावी झुग्गी-बस्ती इलाके में स्थित एक औद्योगिक परिसर में आग लगने से कम से कम छह लोग झुलस गए। घायलों को पास के सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार धारावी इलाके के काला किला में स्थित अशोक मिल परिसर में तीन मंजिला और चार मंजिला इमारतों में तड़के करीब पौने चार बजे आग लग गई। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद दमकल की कम से कम पांच गाड़ियां और पानी के टैंकर घटनास्थल पर भेजे गए।

नगर निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आग लकड़ी के सामान और फर्नीचर एवं अन्य चीजों में लगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पता चला है कि आग पहले औद्योगिक परिसर में एक कपड़ा इकाई में लगी थी।