उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
(उत्तराखंड बोल रहा है)
एक फर्जी लाइसेंस बरामद, बाहरी राज्यों से लाइसेंस बनवाकर उत्तराखण्ड में कराया जा रहा था पंजीकरण
देहरादून | 12 अप्रैल 2026
कार्यालय स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार फर्जी तरीके से बाहरी राज्यों के शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उत्तराखण्ड में पंजीकृत कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई देवभूमि को अपराध मुक्त बनाए रखने के मुख्यमंत्री के मिशन तथा पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में टीमों को संगठित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
ऐसे होता था फर्जीवाड़ा
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर, फर्जी एनओसी के आधार पर उन्हें उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराया जा रहा है और असली की तरह उपयोग किया जा रहा है।
जांच के दौरान थाना क्लेमनटाउन, जनपद देहरादून में अभियोग पंजीकृत कर संदिग्ध की तलाश की गई। सुरागरसी-पतारसी के बाद अमित यादव पुत्र डालचन्द यादव निवासी हनुमन्त रेजीडेंसी, शिमला बाईपास, देहरादून को लकड़मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि शस्त्र लाइसेंस संख्या LN34041A7A1AA7/1499 को वर्ष 2017 में जिला अमृतसर (पंजाब) से स्थानांतरण दर्शाते हुए देहरादून की शस्त्र पंजिका में अंकित कराया गया था, जबकि संबंधित लाइसेंस का मूल रूप से जारी होना संदिग्ध पाया गया।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
एसटीएफ द्वारा इसी वर्ष पूर्व में एक अन्य अभियुक्त को 01 फर्जी शस्त्र लाइसेंस, 01 अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर) और 05 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेंस बनवाकर उत्तराखण्ड में अवैध शस्त्र रखने और बाद में उन्हें वैध दर्शाने वाले तत्व एसटीएफ के रडार पर हैं। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों और जिलों में दर्ज कराए गए संदिग्ध लाइसेंसों की जांच की जा रही है।
एसटीएफ टीम
निरीक्षक अबुल कलाम
उपनिरीक्षक विद्यादत्त जोशी
हेड कांस्टेबल बिजेंद्र चौहान
हेड कांस्टेबल देवेंद्र मंगाई
हेड कांस्टेबल संजय
आरक्षी मोहन असवाल
एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए सभी संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की गहन जांच जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
