द ऐनफील्ड स्कूल” ने रचा इतिहास — कक्षा 10 में शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर
(उत्तराखंड बोल रहा है)
विकास नगर।
शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर दि एनफील्ड स्कूल ने अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। CBSE कक्षा 10 का परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया। विद्यालय ने 100% परिणाम हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि से अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है।

टॉपर्स सूची इस प्रकार रही:
सिदेश ठाकुर – 95.4%
मनीषा तोमर – 95%
अंशुल चौहान – 94.4%
पल्लवी राणा – 93.8%
आरव चौहान – 92.6%
वंशिका – 90%
इन होनहार विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिससे यह साबित होता है कि यहां शिक्षा के साथ संस्कार और समर्पण को भी बराबर महत्व दिया जाता है।

विद्यालय के प्राचार्य ओ.पी. चुग ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अंक केवल मेहनत का एक हिस्सा दर्शाते हैं, लेकिन असली सफलता निरंतर सीखने, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ते रहने, हर चुनौती को अवसर में बदलने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

प्राचार्य ओ.पी. चुग के कुशल नेतृत्व, शिक्षकों की समर्पित मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का ही परिणाम है कि विद्यालय ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। क्षेत्र के लोगों ने भी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सच में, दि एनफील्ड स्कूल की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।
