मोर्चा के प्रयास रंग लाए: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बनेंगे दो बड़े कक्ष

मोर्चा के प्रयास रंग लाए: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बनेंगे दो बड़े कक्ष
(उत्तराखंड बोल रहा है)
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के प्रयासों से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालीपुर में दो बड़े कक्षों का निर्माण किया जाएगा। कक्षों की कमी से जूझ रहे लगभग 650 छात्र-छात्राओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी।


मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने बताया कि कुछ माह पूर्व विद्यालय प्रबंधन ने दो बड़े कक्षों के निर्माण हेतु धन उपलब्ध कराए जाने की मांग मोर्चा से की थी। इस पर उन्होंने पिटकुल (पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड) प्रबंधन से सीएसआर मद के अंतर्गत धन स्वीकृत करने का आग्रह किया। परिणामस्वरूप पिटकुल द्वारा फरवरी 2026 में 41 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसे मोर्चा की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


नेगी ने कहा कि विद्यालय में पर्याप्त कक्ष न होने के कारण छात्रों को अध्ययन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। दो नए कक्ष बनने से न केवल पठन-पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण भी मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में मोर्चा के प्रयासों से इसी विद्यालय में यूजेवीएनएल के सीएसआर मद से एक बड़े हॉल का निर्माण कराया जा चुका है।
जन संघर्ष मोर्चा ने स्पष्ट किया कि छात्रों की हर सुख-सुविधा और शिक्षा के विकास के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी क्षेत्रहित के कार्य जारी रहेंगे।